आगरा: आगरा में 17 वर्षीय किशोरी लापता, थाने में दर्ज हुई गुमशुदगी, हरिपर्वत पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी
थाना हरिपर्वत क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 23 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 3 बजे घर से अचानक लापता हो गई। पीड़ित के अनुसार, बेटी को आखिरी बार एक युवक से बातचीत करते हुए देखा गया था, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।