नाथनगर: श्रीरामपुर में श्री श्री 1008 महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई
नाथनगर प्रखंड के चम्पानगर स्थित श्रीरामपुर के महंत बाबा स्थान, त्रिवेणी घाट में शनिवार को श्री श्री 1008 महाविष्णु यज्ञ का विधिवत शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। फाल्गुन शुक्ल पक्ष चतुर्थी के अवसर पर निकली शोभायात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।