ललितपुर: ललितपुर कोतवाली पुलिस ने अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त की गिरफ्तारी की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक ने दी
कोतवाली पुलिस के द्वारा एक अभियुक्त निवासी मुहल्ला बन्योटा बांदा थाना बांदा को एक सूटकेस में 7.23 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल में 1065 रुपये भी बरामद हुआ है। पकड़े गए अवैध गांजे की कीमत करीब चार लाख रुपए है । बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली ललितपुर में मामला दर्ज कर कर आगे की कार्यवाही की गई।