• आगामी त्योहारों के मद्देनजर थाना एमआईजी पुलिस द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर व्यापारियों एवं रहवासियों से किया संवाद।
आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना एमआईजी पुलिस द्वारा चन्द्रपाल उस्ताद धर्मशाला, पाटनीपुरा में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एसीपी परदेशीपुरा श्रीमती हिमानी मिश्रा एवं थाना प्रभारी एमआईजी श्रीमती नीतु सिंह गुर्जर ने व्यापारी संघ के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय रहवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा बाजार में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने और त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
#IndorePolice #MIGPolice #JanSamvad #PublicSafety #FestivalSecurity SafeIndore
Indore, Indore | Nov 3, 2026