उज्जैन शहर: धार: भोजशाला मामले में हाई कोर्ट के फैसले पर मोहन नगर चौराहे पर जश्न, लोगों ने मिठाई खिलाकर किया स्वागत
धार स्थित भोजशाला मामले में हाई कोर्ट का फैसला पक्ष में आने के बाद शहर में खुशी का माहौल देखने को मिला। संस्कृति रक्षक मंच एवं भारत तिब्बत समन्वय संघ के सदस्यों ने शुक्रवार सुबह मोहन नगर चौराहे पर आतिशबाजी कर एवं मिठाई बांटकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर फैसले का स्वागत किया और इसे सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत की जीत बताया।