कैरो: कैरो में ₹11 करोड़ का जल प्लांट ठप, सोलर जलमिनार भी बेकार, 1300 परिवार 2 साल से बूंद-बूंद पानी को तरसे
कैरो पंचायत में भीषण गर्मी ने हालात ऐसे बना दिए हैं कि अब यहां जिंदगी की सबसे बुनियादी जरूरत- पानी भी लोगों के लिए संघर्ष का कारण बन चुकी है। सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे सामने आई जमीनी हकीकत ने पूरे सिस्टम की पोल खोल दी। कभी जिस पंचायत के करीब 1300 परिवारों तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होती थी, आज वही लोग बूंद-बूंद पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं।