श्रीडूंगरगढ़: गौरव पथ पर व्यापारी के साथ हुई मारपीट, व्यापारियों ने थानाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
गौरव पथ स्थित एक दुकान पर शनिवार को व्यापारी के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद व्यापारियों में रोष है। रविवार को व्यापार मंडल के बैनर तले बड़ी संख्या में व्यापारियों ने थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे सुनिल कुमार सोमाणी के साथ तीन बाइक पर आए छह युवकों ने लाठी और सरियों से