पीसांगन: RBI में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 59 लाख की ठगी, फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार
रविवार को रात्रि 8:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार RBI में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 59 लाख की ठगी, फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार,अजमेर में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने खुद को आरबीआई में चीफ जनरल मैनेजर बताकर कई लोगों को नौकरी का झांसा दिया और उनसे करीब 59 लाख रुपये की ठगी कर ली।