कोलायत: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चमकीं कोलायत की पायल और मानवी, अब नेशनल प्रतियोगिता में दिखाएंगी दम, कोलायत में हुआ स्वागत
श्रीकोलायत की खेल प्रतिभाओं ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अजमेर में आयोजित राजस्थान स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जय महावीर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा पायल सैनी और मानवी रामावत ने सिल्वर मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। दोनों खिलाड़ियों का अब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।