सदर थाना पुलिस ने घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चंदा पत्नी किशन सिंह रावत निवासी सांगावास, हाल करणी विला होटल के पीछे, चित्तौड़गढ़ के कब्जे से करीब 8 लाख रुपये के जेवर बरामद किए गए।