कोटवा: सदर अनुमंडल के सभी प्रखंड कार्यालयों पर मंगलवार को राजद ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया
सदर अनुमंडल के बंजरिया,कोटवा,पीपराकोठी, तुरकौलिया सहित अन्य प्रखंडो में मंगलवार राजद के द्वारा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। कोटवा में पूर्व बिधायक मनोज यादव ने कहा कि बेरोजगारी, डीजल,रसोई गैस व पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहा है। बंजरिया में प्रखंड अध्यक्ष सज्जाद आलम ने इसके लिए सरकार को जिम्मेवार बताया। कहा कि सरकार बोलती है दिक्कत नही तो दाम क्यो बढ़ रहा।