देवबंद: नागल बस स्टैंड पर फ्लाईओवर की मांग को लेकर भाकियू रक्षक का धरना आठवें दिन भी जारी, प्रशासन पर अनदेखी के आरोप
सहारनपुर में मुजफ्फरनगर-गागलहेड़ी स्टेट हाईवे स्थित नागल बस स्टैंड पर फ्लाईओवर निर्माण की मांग को लेकर चल रहा धरना आठवें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। उनका आरोप है कि वर्षों से प्रशासन केवल आश्वासन देता आ रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।