महमादा शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन मुस्तैद महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पताही प्रखंड के महमादा स्थित शिव मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में शिवभक्तों ने देवापुर संगम घाट से जल बोझकर मंदिर पहुंच बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें