#गुना - कृषि उपज मंडी आरोन में अव्यवस्थित खड़े वाहनों पर चालानी कार्रवाई
एसडीएम आरोन सुश्री मंजुषा खत्री के निर्देशन में तहसीलदार आरोन एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री अमित जैन द्वारा कृषि उपज मंडी आरोन में पुलिस बल एवं मंडी कर्मचारियों के साथ नीलामी के लिए खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंडी परिसर में रास्ता रोककर आड़े-तिरछे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉलियों तथा अनाधिकृत रूप से खड़े कार, बोलेरो सहित अन्य वाहनों पर कार्रवाई की गई। ऐसे वाहनों को व्यवस्थित कराया गया तथा अनाधिकृत रूप से खड़े कार, बोलेरो आदि वाहनों को मंडी परिसर से बाहर निकलवाया गया। इस दौरान माइक के माध्यम से किसानों एवं वाहन चालकों को सूचित किया गया कि मंडी परिसर में रास्ता रोककर वाहन खड़े न करें। ऐसा करने पर चालानी कार्रवाई सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान कुल 06 वाहनों पर चालानी कार्रवाई कर 3000/- रुपये की राशि जमा कराई गई।
कार्रवाई के दौरान कार्यपालिक मजिस्ट्रेट आरोन श्री अमित जैन, थाना आरोन के बीट प्रभारी श्री जितेंद्र गुर्जर, श्री रविन्द्र रघुवंशी सहित पुलिस बल, मंडी निरीक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Guna, Madhya Pradesh | Oct 22, 2026