मंडला: जिला अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों का सम्मान, भारतीय रेड क्रॉस समिति द्वारा आयोजन
Mandla, Mandla | May 12, 2026 अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर मंगलवार पांच बजे जिला अस्पताल मंडला में भारतीय रेडक्रॉस समिति की ओर से नर्सिंग स्टाफ का सम्मान किया गया। रेड क्रॉस समिति के सचिव डॉ विजय धुर्वे ने सभी नर्सिंग कर्मियों को सम्मानित कर टाफी खिलाई और सेवा भाव बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में राजेश क्षत्री और अजय सैयाम भी उपस्थित रहे।