उज्जैन शहर: श्रीगंगानगर लोकसभा सीट से सांसद कुलदीप इंदौरा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, छत्र किया दान
राजस्थान के श्री गंगानगर से लोकसभा से सांसद कुलदीप इंदौरा ने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के शुक्रवार को दर्शन किए। कुलदीप इंदौरा द्वारा श्री महाकालेश्वर भगवान को चांदी छत्र भेट किया गया जिसका वजन लगभग 1190.00 ग्राम है मन्दिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचन्द जूनवाल द्वारा छत्र प्राप्त कर सांसद कुलदीप इंदौरा का सम्मान कर रसीद दी।