रक्सौल: भारत-नेपाल सीमावर्ती शहर रक्सौल में बीती रात से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है
भारत-नेपाल सीमावर्ती शहर रक्सौल में बीती रात से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। शहर के अधिकांश हिस्सों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई हैं। हालांकि, इस बारिश से जल संकट से जूझ रहे शहर में भूजल स्तर बढ़ने की उम्मीद भी जगी है। मुख्य भारत-नेपाल सड़क सहित आश्रम रोड, काली नगरी, सब्जी बाजार, मछली बाजार, पोस्ट ऑफिस रोड, डंकन रोड और ब्लॉक रोड त