रक्सौल: रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने शताब्दी वर्ष के अवसर पर विजयदशमी सह शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया
रक्सौल शहर के बैंक रोड स्थित श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) रक्सौल नगर शिवाजी बस्ती द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विजयादशमी सह शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं महापुरुषों के तैलचित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि से हुई। जानकारी गुरुवार दोपहर करीब 03 बजे मिली।