बिहार में द्विवार्षिक एमएलसी चुनाव को लेकर मधुबनी जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया। शिवगंगा प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में ग्रामीण एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू है। उन्होंने मतदाताओं से बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन सतर्क है।
देखिए DEN News Madhubani की यह खास रिपोर्ट।
#DENNewsMadhubani #MadhubaniNews #BiharNews #MLCElection #BiharElection #ElectionSecurity #Madhubani #LocalNews