चूरू: पूनिया कॉलोनी से चार बकरियां चोरी, कोतवाली थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
Churu, Churu | Nov 21, 2025 चूरू शहर के पूनिया कॉलोनी क्षेत्र में चार बकरियों की चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पूनिया कॉलोनी निवासी सचिन प्रजापत ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी बकरियां गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे पूनिया कॉलोनी स्थित पानी की टंकी के पास कर रही थी।