माडा: बंधौरा चौकी पुलिस ने चाकू की नोक पर मारपीट करने वाले आरोपी को किया गिरफ़्तार
सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के चौकी बंधौरा पुलिस ने 48 घंटे के अंदर अपराध क्रमांक 60 /2025 के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा और एसडीओपी कृष्ण कुमार पांडे के सतत निगरानी में बड़ी कार्रवाई की गई है बता दे कि फरियादी अनिल कुमार पनीका कि शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा।