माडा: भाजपा जिलाध्यक्ष का माड़ा मंडल में प्रवास संपन्न
भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली के जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार माडा़ मंडल के प्रवास पर गये। विधायक देवसर राजेंद्र मेश्राम भी प्रवास कार्यक्रम में सम्मिलित हुवे। माड़ा मंडल में पहुंचने पर जगह जगह कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के प्रवास पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।