माडा: भाजपा कार्यालय सिंगरौली में सुंदरकांड पाठ आयोजित, जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने पदभार संभालने पर किया आयोजन
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिंगरौली में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने अपने अध्यक्षीय पदभार सम्हालने के बाद ये पहला धार्मिक आयोजन किया था जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। इस आयोजन में जिले के जनप्रतिनिधियों से लेकर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।