माडा: माड़ा पुलिस ने सुहिरा में 'सेफ क्लिक' सायबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये गये इंटरनेट सायबर सुरक्षा हेतु विशेष अभियान के तहत 02 फरवरी 2025 को थाना माड़ा पुलिस द्वारा सुहिरा में सायबर जागरुकता संबंधी बैनर, पोस्टर लगाकर जागरुकता प्रदर्शनी लगाई गई । उपरोक्त कार्यक्रम में देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम, भाजपा जिलाअध्यक्ष सुन्दर शाह, सरपंच सुनीता पाण्डेय, दिलीप विश्वकर्मा की उपस्थिति रही