बरहरुवा: शिव शक्ति बोरवेल्स के कार्यालय में ताला तोड़कर हज़ारों की चोरी, चोर डीवीआर भी ले भागे
बरहरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहरवा केंदुआ मुख्य पथ पर स्थित शिव शक्ति बोरवेल्स के कार्यालय विजयपुर में बीती रात्रि ताला तोड़कर अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी घटना को अंजाम दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी मिलते ही बरहरवा थाना एस आई पंकज कुमार सदल बल मौके पर पहुंचकर मामले का पड़ताल किए हैं।