जैतपुर: अमलाई: बिजली बिल वसूली के दौरान हादसा, टक्कर के बाद मारपीट, दो थानों में मामला दर्ज
अमलाई थाना क्षेत्र के गिरवा गांव में बिजली बिल वसूली के दौरान खड़े विभागीय वाहन को कार ने टक्कर मार दी। आरोप है चालक नशे में था और भाग गया, जिसे बाद में रोक लिया गया जहां मारपीट हुई। एक मामला अमलाई थाने में शासकीय कार्य में बाधा का दर्ज हुआ, जबकि दूसरा केस चालक की शिकायत पर केशवाही चौकी में दर्ज हुआ।घटना का सीसीटीवी फुटेज मंगलवार सुबह 8 बजे सामने आया है।