कोरांव: कोरांव बाजार में गांधी चौराहा पर नशे में धुत युवक ने अपनी पल्सर बाइक को आग के हवाले किया, बाइक धू-धू कर जलकर राख हुई
गांधी चौराहे पर रविवार दोपहर एक बजे एक युवक ने अपनी पल्सर बाइक में आग लगा दी। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जल गई। घटना के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद परिजनों को सौंप दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने अपनी जेब से बीड़ी और माचिस निकाली। बीड़ी जलाने के बाद उसने बाइक की टंकी का ढक्कन खोला और जलती हुई तीली टंकी में डाल दिया।