खरीक: खरीक में किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
खरीक के माड़रडीह गांव में 15 वर्षीय सोनी कुमारी उर्फ पांचाली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना देर रात की है, जिसकी जानकारी परिजनों को सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।