दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत कर घंटाघर पर कांग्रेसियों ने कढोल नगाड़ों की धुन पर मनाया जश्न बांटी मिठाइयां
दमोह। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत के बाद आज सोमवार शाम 5 बजे दमोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल के नेतृत्व में विजय उत्सव मनाया। कार्यकर्ता आंबेडकर चौक पहुंचे, जहां डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ढोल-नगाड़ों के साथ रैली निकालते हुए घंटाघर पहुंचे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,016 मतों से हराया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी और विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा से नाराज है। पूर्व विधायक अजय टंडन ने भाजपा नेताओं के व्यवहार को हार का कारण बताया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है।
Damoh, Damoh | Aug 4, 2026