टोहाना: टोहाना में विश्वकर्मा जयंती पर भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं ने भजनों पर झूमकर दी श्रद्धांजलि
टोहाना के श्री विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा जयंती पर आयोजन हुआ। प्रमुख अतिथियों ने पूजा-अर्चना की, हरियाणवी कलाकारों ने भजनों से माहौल सजा दिया। कार्यक्रम में पंडाल भरा और भंडारे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।