खगड़िया: खैरी खुटहा का एक युवक हथियार के साथ गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल
मोरकाही थाना क्षेत्र के खैरी खुटहा गांव से अवैध हथियार के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान खैरी खुटहा के दिलखुश कुमार के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले प्रतिमा विसर्जन के दौरान अवैध हथियार लहराने का वीडियो वायरल हुआ था। इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया।