खगड़िया: शहर के टाउन हॉल में 18 करोड़ की लागत से 102 योजनाओं का किया गया शिलान्यास
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के विकास के वादों को हर हाल में पूरा किया जाएगा। विकास योजनाओं को ज़मीन पर उतारने को लेकर पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित हैं। यह बातें नगर भवन परिसर में 18 करोड़ की लागत से विभिन्न वार्डों में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर शिलान्यास के दौरान अपने संबोधन में नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कही।