कैराना: कैराना के मोहम्मदपुर राई के जंगल में लकड़ी माफिया का कुल्हाड़ा चला, हरे पेड़ों के साथ आम का बाग हुआ वीरान
Kairana, Shamli | Aug 19, 2026 गांव मोहम्मदपुर राई के जंगल क्षेत्र में स्थित आम के बाग में पहले काफी संख्या में पेड़ खड़े थे। बताया जा रहा है कि रात के समय में लकड़ी माफिया बाग में पहुंचे और पेड़ों को काटना शुरू कर दिया। सुबह जब आसपास के किसान अपने खेतों की ओर निकले तो उन्हें बाग की स्थिति देखकर हैरानी हुई। कई स्थानों पर पेड़ों के ठूंठ दिखाई दिए, जबकि कटी हुई शाखाएं और लकड़ी भी पड़ी थी।