बहराइच: चौक बाजार इलाके में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर, दुकान के सामने हुए अतिक्रमण को हटवाया
शहर के घंटाघर और स्टीलगंज तालाब क्षेत्र में रविवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाते हुए अतिक्रमण हटवाया। इससे अफरा तफरी रही। स्टीलगंज तालाब क्षेत्र में कई दुकानों के सामने अतिक्रमण हटवाया गया है। शहर के घंटाघर बाजार से तिकोनीबाग, छावनी चौराहा, स्टीलगंज तालाब बाजार समेत अन्य स्थानों पर पटरी पर दुकानदारों की ओर से जमकर अतिक्रमण किया गया था। हटवा दिया गया।