बरहेट: चंद्रढीपा गांव में डायरिया नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर ग्रामीणों का किया उपचार
चंद्रढीपा गांव में बुधवार को डायरिया पीड़ितों के उपचार के लिए सीएचसी बरहेट के चिकित्सा पदाधिकारी एवं कर्मियों ने शिविर लगाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की एवं आवश्यक दावों का निशुल्क वितरण किया।बता दें कि बीते रविवार को डायरिया से दो के मौत होने का मामला मंगलवार को सामने आया था जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर ईलाज किया जा रहा है।