बंजरिया: अजगरी महाबीर स्थान से गदिया टोला जाने वाली सड़क पर जलजमाव से नाराज जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से कदम उठाने की मांग की
अजगरी महावीर स्थान से लेकर शनिश्चरा स्थान तक जर्जर सड़क व जलजमाव से नाराज जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से जलजमाव से निजात दिलाने की मांग की है। अजगरी के वार्ड सदस्य रमेश साह ने जनहित में सड़क को दुरुस्त कर सड़क पर जमा पानी हटाने की मांग की है। कहा कि ग्रामीण पिछले चार पांच वर्षों से परेशान है,अंचल व प्रखंड प्रशासन व ग्रामीण कार्य विभाग आंख व कान बंद कर चुप है।