पुपरी: सुरसंड के बघारी पंचायत स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र में सहयोग शिविर का किया गया आयोजन
सुरसंड के बघारी पंचायत स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र में मंगलवार 12 बजे दिन में मुखिया पद्म राज भारद्वाज की उपस्थिति में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न गांव के आए दो दर्जन से अधिक लोगो ने अपनी अपनी समस्याओं को रखा। शिविर में पांच मामले को तत्काल निपटारा किया गया।