बदरवास: सालौन बड़ा भरका के जंगल में संदिग्ध हालत में युवक की लाश मिली, पुलिस ने 300 फीट गहराई में उतरकर की बरामद
बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत सालौन गांव के बड़ा भरका जंगल में एक संदिग्ध युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर उसकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।जानकारी के अनुसार,सालौन गांव के बड़ा भरका जंगल में स्थित घाटी के नीचे एक चरवाहा पहुंचा था। वहीं उसे एक लाश नजर आई, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई ।