बदरवास: पूरणखेड़ी टोल और रिजोदा गांव के बीच बड़ा हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉली, दो मिनी ट्रक और तीन बाइकें भिड़ीं, दो घायल
लुकवासा क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात 12/1 बजे के बीच एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक ट्रैक्टर ट्रॉली, दो मिनी आयशर ट्रक और तीन बाइक आपस में भिड़ गईं। दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए कोलारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।