बदरवास: पूरण खेड़ी के समीप तेज़ रफ़्तार कंटेनर ने बाइक में मारी टक्कर, 3 युवक गंभीर रूप से हुए घायल
लुकवासा चौकी क्षेत्र के नेशनल हाइबे पर पूरणखेड़ी के पास गुरुवार की शाम करीब 6 बजे एक सड़क हादसे में तीन बाइक सवार युवक घायल हो गए। घटना हरिपुर के रहने वाले कमल सिंह, रामस्वरूप और बबलैश के साथ हुई।जिन्हें एक अज्ञात कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी।कि तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।वहीं कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया।