बदरवास: झंडी गांव में खेत की नरवाई से लगी आग दमकल की गाड़ियों से पाई गई काबू
बदरवास जनपद क्षेत्र के अंतगर्त आने बाले झंडी गांव में खेत में पड़ी नरवाई में अचानक आग भड़क गई। आग इतनी तेजी से फैली कि वह गांव की सीमा तक पहुंच गई। लेकिन समय रहते गांव के लोग एकजुट हो गए और मोटर चलाकर पानी डालना शुरू किया जिससे आग को फैलने से रोका जा सका।फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी, जो कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई और आग पर पूरी तरह काबू पाया।