भोरे: भोरे थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कोर्ट से निर्गत 13 इश्तेहारों का पुलिस ने कराया तामिला, दरवाजे के सामने चस्पाया
भोरे थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शनिवार को कोर्ट से निर्गत कुल 13 इश्तेहारों का पुलिस ने विधिवत तामिला कराया। इस दौरान निर्गत इश्तेहारों को अभियुक्तों के दरवाजे के सामने चस्पा कर कोर्ट में हाजिर होने के लिए भी कहा गया। ढोल नगाड़ा बजाकर दरवाजे पर इश्तेहार चस्पाया गया। जिन अभियुक्तो के घर पर इश्तेहार चसपाया गया वे कोर्ट में अब तक समर्पण नहीं किए हैं।