पीथमपुर: पीथमपुर में महिला से दुष्कर्म के मामले में धार कोर्ट ने ठेकेदार को सुनाई 10 साल की सजा, घर में घुसकर किया था दुष्कर्म
Pithampur, Dhar | Sep 24, 2025 औद्योगिक नगर पीथमपुर में एक महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी पप्पुलाल ठेकेदार, निवासी डाकबंगला को धार कोर्ट ने 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी के अपराध को गंभीर बताते हुए सख्त टिप्पणी की।