पीथमपुर: पीथमपुर में गैरेज संचालन को लेकर दो पक्षों में विवाद, तनावपूर्ण स्थिति, आरोपी गिरफ्तार
Pithampur, Dhar | Sep 23, 2025 औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सेक्टर एक थाना क्षेत्र में गैरेज संचालन को लेकर दो लोगों के बीच जमकर विवाद हो गया। सोमवार-मंगलवार दरमियान रात हुए इस विवाद ने तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फरियादी झावर चंद्र की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नईम के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।