हसनपुर: हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव हथिया खेड़ा में जहरीले सांप ने महिला को काटा, हालत गंभीर, डॉक्टर ने किया रेफर
हसनपुर के हथिया खेड़ा गांव में भूसे के ढेर से भूसा निकालते समय एक महिला को सांप ने काट लिया। सर्पदंश के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई, जिसके चलते उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यह घटना मंगलवार शाम की है। हथिया खेड़ा गांव निवासी शकुंतला (पत्नी खेम सिंह) अपने घर के पास रखे भूसे के ढेर से मवेशियों के लिए भूसा निकाल रही थीं।