बरेली: बरेली के श्रीराम फाइनेंस में 39 बाइक फाइनेंस घोटाला, फर्जी दस्तावेज़ बनाकर लाखों का गबन, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
बरेली के थाना किला पुलिस ने श्रीराम फाइनेंस कंपनी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में लंबे समय से वांछित आरोपी चन्द्रभानु को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर 39 दोपहिया वाहनों का फाइनेंस कराया और कंपनी के पैसे का गबन किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह श्रीराम फाइनेंस में सेल्स