सदर: ग्रामीणों के विरोध के बाद नगर निगम जागा, सीर गोवर्धनपुर में गड्ढे के चारों ओर लगाई बैरिकेडिंग
वाराणसी। सीर गोवर्धनपुर क्षेत्र में खुले और गहरे गड्ढे में सीवर का पानी भरने तथा जलजमाव की समस्या को लेकर ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद नगर निगम की टीम सक्रिय हुई। ग्रामीणों की शिकायत और धरना-प्रदर्शन के बाद नगर निगम की ओर से गड्ढे वाले स्थान के चारों तरफ बांस-बल्ली लगाकर बैरिकेडिंग कर दी गई है।