शिवपुरी नगर: सर्किट हाउस रोड पर पीडब्ल्यूडी की सड़क पर आधी रात नपा का बुलडोजर, सब इंजीनियर ने थाने में की शिकायत
शिवपुरी शहर के सर्किट हाउस रोड पर पीडब्ल्यूडी की सड़क को बिना अनुमति खोदे जाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर मनोज अग्रवाल ने इस मामले में कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। सब इंजीनियर मनोज अग्रवाल के अनुसार, नगर पालिका के एक ठेकेदार ने रातों-रात सड़क को पूरी तरह से खोद दिया, जिससे विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।