जमुई: जमुई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय गिरकर मुंगेर के राजस्व कर्मी हुए घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Jamui, Jamui | Mar 4, 2025 क्यूल- जसीडीह रेलखंड के जमुई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के दौरान सोमवार की देर रात 11:00 बजे मुंगेर के राजस्व कर्मी बुरी तरह घायल हो गए।जिसे रेलपुलिस द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल राजस्व कर्मी की पहचान पूर्वी चंपारण निवासी राकेश रौशन के रूप में हुई है।एक हाथ फ्रैक्चर होने की वजह से फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।