मंडी: पुलिस थाना सदर मंडी की टीम ने ₹1 लाख 2 हजार के 10 गुम हुए मोबाइल फोन किए बरामद, असली मालिकों को किए सुपुर्द
Mandi, Mandi | Mar 19, 2024 पुलिस थाना सदर मंडी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 1 लाख 2 हजार रुपए मूल्य के 10 गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उनके असली मालिकों को सुपुर्द कर दिया गया है। जानकारी देते हुए मंगलवार को एएसपी मंडी सागर चंद्र ने कहा कि पुलिस थाना सदर के तहत लोगों द्वारा उनके मोबाईल फोन गुम हुए होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है।